बहराइच के कटरा बहादुरगंज गांव में एक ही पेड़ पर युवक - युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में युवक-युवती का शव मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं।
पुलिस ने जांच करने की बात कही है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। दरगाह थाना क्षेत्र के कटरा बहादुरगंज गांव निवासी युवती (21) और युवक (25) का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला।
दोनों का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक माैत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा है। दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग होने और उसी के चलते आत्महत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हांलाकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।