दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट में कस्टम ने शुक्रवार को 13.05 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की। विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत विमानों का संचालन हो रहा है। तस्करी करने वालों ने इन विमानों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है।
कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान में दुबई की फ्लाइट 6ई 8456 से लखनऊ पहुंचे तस्कर से 87 हजार विदेशी सिगरेट बरामद की। रविवार को 71.04 लाख का सोना, सिगरेट व परफ्यूम बरामद किया था।