फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर : चलती ट्रेन से फेंके गए मासूम का शव तीन दिन बाद बरामद, मां सदमे में

Sat, 21 Sep 2019 05:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फेंके गए बच्चे की मां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चलती ट्रेन में यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद फेंके गए डेढ़ वर्षीय मासूम का शव तीन दिन बाद शिवबाबा के निकट से शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

 गौरतलब है कि गत बुधवार को ट्रेन की जनरल बोगी में हुए विवाद के बाद पश्चिम बंगाल निवासी महिला उमा वर्मन के डेढ़ वर्षीय पुत्र को फरक्का एक्सप्रेस से नीचे फेंक दिया गया था।

इसके बाद आरोपी बिहार निवासी कमलेश को पकड़कर यात्रियों ने जमकर पीटा था। जीआरपी केस दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश कटेहरी और अयोध्या जनपद के गोसाईगंज स्टेशन के बीच कर रही थी। महिला ने कटेहरी के बाद घटना होने का जिक्र किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : युवक ने महिला से बच्चा छीन चलती ट्रेन से फेंका, जीआरपी ने लिया हिरासत में

तलाशी अभियान में जीआरपी के अलावा बड़ी संख्या में सिविल पुलिसकर्मी लगाए गए थे। पुलिस टीम एक दिन पहले शुक्रवार से अकबरपुर की तरफ सर्च करते बढ़ रही थी। इस बीच आज सुबह शिवबाबा के निकट शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम पहुंच गई। परिजनों ने शव की पहचान भी कर ली। जीआरपी थाना प्रभारी नितेन्द्र शुक्ल ने शव मिलने की पुष्टि की है। शव मिलने की सूचना के बाद मां सदमे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें