फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बीटेक छात्र की मौत, पिता ने लगाया दोस्तों पर हत्या का आरोप

Thu, 20 Sep 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रवि मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन से लापता हुए बीटेक छात्र रवि मिश्रा (23) का शव मिलने के बाद पिता जयप्रकाश मिश्रा ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। अलीगंज से लापता रवि का शव मंगलवार दोपहर समतामूलक चौराहे के पास नदी में मिला था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रवि के पिछले हिस्से में गहरी चोट पाई गई, हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक के पिता ने महानगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में बदला जाएगा।

एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि रवि रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के पास हॉस्टल में रहकर बीटेक अंतिम वर्ष (सिविल) की पढ़ाई कर रहा था। वह मूलरूप से देवरिया के मठीया तिवारी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


उसके साथ कॉलेज का ही सहपाठी गोंडा निवासी छात्र रहता था। 13 सितंबर को वह हॉस्टल छोड़कर अलीगंज सेक्टर-सी निवासी अपने दोस्त के कमरे में शिफ्ट हो गया। उसके पिता का कहना है कि 14 सितंबर को उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। रवि घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के मैदान में मिला रवि का मोबाइल

रवि का मोबाइल फोन 16 सितंबर को पुलिस लाइन के मैदान में पड़ा मिला था। दोस्तों से सूचना पाकर परिवारीजन लखनऊ पहुंचे और महानगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस बीच परिवारीजन रवि की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को रिवर फ्रंट पर गोमती नदी में अज्ञात युवक का शव मिला, जिसे पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

देर रात मॉर्च्युरी पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त रवि के रूप में की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रवि के पिता ने दोनों दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें