फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के बड़ा चांदगंज निवासी राज कनौजिया (34) का शव शुक्रवार देर रात रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। उनकी बहन ने हत्या का आरोप लगाया है और भाभी से पूछताछ की मांग की है। राज की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई।
विज्ञापन


मूलरूप से फैजुल्लागंज निवासी राज कनौजिया ने छह वर्ष पहले श्वेता से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। वह प्रगति बॉयज हॉस्टल के पास कपड़े प्रेस करते थे। श्वेता ने बताया कि पति नशे के आदी थे। तीन दिन पहले वह नशे की हालत में हॉस्टल के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर हॉस्टल के लड़कों ने उन्हें भगा दिया था। कुछ देर के बाद राज घर पहुंचे और उनसे झगड़ा किया। इसके बाद वह घर से चले गए। दो दिन बाद शुक्रवार रात 11:00 बजे वह नशे में धुत होकर लौटे। थोड़ी देर बाद वह घर से चले गए। देर रात लगभग दो बजे अलीगंज पुलिस ने घर पहुंचकर शव मिलने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक कुमार सोनकर का कहना है शुरुआती जांच में राज की मौत आत्महत्या लग रही है। कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुई मारपीट
राज की मौत की खबर पाकर शनिवार दोपहर उनकी बहन राजकुमारी, छोटी, प्रीति और गुड्डी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं। वहां राज की पत्नी श्वेता अपनी मां के साथ थीं। राज की बहन ने श्वेता पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में पहले बहस और फिर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें