फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगवा नाले में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 23 Nov 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगवा नाले में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में नगवा नाले में शनिवार शाम युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के आदम तारा गांव निवासी मनीराम (30) के रूप में हुई है। वह बंथरा के कटी बगिया में अपने 15 वर्षीय भतीजे मिक्की के साथ गांव निवासी अरुण यादव की दुकान में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन


मनीराम भाई के साढ़ू सिद्धार्थनगर जिले के भगोरियागंज निवासी सूरज के साथ कबाड़ बीनने का काम करते थे। भतीजे मिक्की के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मनीराम घर से निकले, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। आसपास जानकारी भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि मनीराम शराब का आदी था। संदेह है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें