फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 12 Oct 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छह दिन से लापता रकाबगंज निवासी शिवा राठौर (20) का शव शनिवार सुबह गोमतीनगर में 1090 चौराहे के पास गोमती में उतराता मिला। पुलिस ने शव निकलवाया और पास मिले दस्तावेज के जरिये शिनाख्त कर सूचना वजीरगंज थाने में दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शिवा के भाई राहुल ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

राहुल के मुताबिक शिवा ऐशबाग में रामलीला ग्राउंड के पास स्थित नेल पेंट की कंपनी में काम करता था। उसकी एक युवती से बात होती थी। पांच अक्तूबर को भी घर में भाई ने चार घंटे तक युवती से मोबाइल पर बात की थी। फिर रात को मोबाइल कहीं रखकर वह पैदल घर से चला गया। उसके न लौटने पर सात अक्तूबर को वजीरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शिवा का युवती से प्रेम प्रसंग था। किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उसने नदी में कूद कर जान दे दी। घरवालों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें