फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, हड़कंप

Sun, 08 Dec 2019 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

माल के जिंदाना गांव से तीन दिन से लापता 21 वर्षीय दिलीप रावत की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात उसका खून से लथपथ शव अटारी के सैनिक पुनर्वास निधि फार्म में मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण आदित्य लहंगे और सीओ मलिहाबाद समेत थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दिलीप की मौत कैसे हुई? यह रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। सीओ ने बताया कि दिलीप रावत का शव रात करीब नौ बजे बकरियां चराने गए गड़रियों ने देखा था। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इसी बीच शव मिलने की खबर सुनकर आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए।

जिंदाना गांव निवासी राजकुमार भी वहां आ गया। उसने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई दिलीप के रूप में की। उसने बताया कि दिलीप बृहस्पतिवार से लापता था। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, दिलीप की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता राजाराम रावत की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां व दो बड़े भाइयों दिनेश और राजकुमार के साथ रहता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

सीओ ने बताया कि दिलीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से लापता हो जाता था। इससे पहले भी वह कभी 10 दिन तो कभी महीनेभर के लिए घर से लापता हो जाता था। वह खुद ही लौट भी आता था। बृहस्पतिवार को जब वह लापता हुआ तो परिवारीजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।

इधर-उधर खोजबीन की औपचारिकता निभाने के बाद वह शांत बैठ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना भी नहीं दी थी।

हत्या के पीछे की वजह बनी रहस्यमय
दिलीप के परिवारीजन उसकी हत्या की वजह रहस्यमय मान रहे हैं। उनका कहना है कि दिलीप व उनके परिवार के सदस्यों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पूरा गांव इस बात को जानता था। ऐसे में उसे बेरहमी से मारने के पीछे क्या वजह हो सकती है? यह सवाल सबके मन में उठ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें