फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक किनारे मिला, परिवारीजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 19 Nov 2019 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में सरोजनीनगर के अनौरा इलाके में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे दो दिन से लापता पारा के बुद्धेश्वर निवासी संदीप मिश्रा (35) का क्षतविक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। परिवारीजनों ने हत्या का शक जताया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों के मुताबिक, संदीप आर्या नगर नाका की खोवा मंडी में वसूली का काम करता था। शनिवार को घर से वसूली करने गया था। पत्नी सोनी ने बताया कि सुबह खोवा मंडी में 15 सौ की वसूली के बाद से वे घर नहीं आए।

शाम चार बजे से उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। संदीप के भांजे शुभम ने हत्या का संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। शुभम का कहना है कि हत्या कर शव फेंका गया है। शुभम ने बताया कि सोमवार को पारा थाने में गुमशुदगी लिखवाने गए तो शव मिलने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें