इसके बाद सोहन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़े व आधार कार्ड के जरिए शिनाख्त की। सोहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर बदमाशों ने शव नदी में फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अग्रसेन घाट के आसपास के लोगों का कहना है कि मंगलवार शाम को ही शव नदी में उतराता मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इस पर प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के सरकारी नंबर पर भी शव मिलने की सूचना दी गई, लेकिन रातभर पुलिस नहीं पहुंची।