फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

Thu, 10 Sep 2020 01:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सीतापुर के कमलापुर थाना के अंतर्गत सीता रसोई निवासी  जगमोहन चौरसिया ने सरोजिनी नगर के  गौरी बाजार में बांगरू के नाम से  ढाबा खोले हुए हैं। बुधवार रात को जगमोहन चौरसिया, उसका बेटा दिनेश कुमार चौरसिया (35 ) और सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। जगमोहन ने सुबह उठकर देखा उसका बेटा बिस्तर से गायब था, उसने खोजबीन शुरू की लेकिन मृतक का कोई पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह सात बजे राहगीरों ने देखा एक गौरी बाजार स्थित लक्ष्मण नर्सरी में एक युवक नायलॉन की रस्सी से गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराई। उसकी पहचान बांगरू ढाबा मालिक जगमोहन चौरसिया के पुत्र दिनेश कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें