थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव से लापता हुए एक मासूम का शव मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ। वह सोमवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की दम घुटने से मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। खबर पाकर सीओ के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। एसओ शिव गोपाल सिंह का कहना है कि घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
बजेहरा गांव निवासी मुजीब का तीन वर्षीय बेटा नाजिम सोमवार दोपहर घर से खेलने निकला था। दोपहर करीब दो बजे उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।