केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग के बाथरूम में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर वजीरगंज जितेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ला निवासी दिनेश चौरसिया (51) का मानसिक रोग विभाग में पिछले कई वर्षों से इलाज चल रहा था।
दिनेश अपनी मां के साथ सोमवार को डॉक्टर से परामर्श लेने गया था। उसने पर्चा भी बनवाया लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक ही वहां से लापता हो गया। काफी देर तक उसका इंतजार करने के बाद मां भी निराश होकर घर लौट गई।