लखनऊ के हसनगंज इलाके में मंगलवार सुबह गोमती नदी में दो लाशें मिलने से हडकंप मच गया। एक लाश महिला और दूसरी लाश पुरुष की थी। राहगीरों ने लाश देखकर कंट्रोलरूम को सूचना दी।
विज्ञापन
हसनगंज पुलिस ने युवती की लाश तो निकाल ली लेकिन दूसरी लाश हजरतगंज सीमा में होने के चलते ऐसे ही छोड़ दी। सीमा विवाद को सुलझाने के लिए अफसरों को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर लाशें निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं।