फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चावल से लदी डीसीएम पकड़ी, नकली होने की आशंका

Thu, 05 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। लखनऊ से हरदोई की तरफ जा रही चावल से लदी डीसीएम को बुधवार को पुलिस ने पकड़ा है। डीसीएम में लदा चावल नकली होने की आशंका पर पुलिस ने खाद्य निरीक्षक आलोक सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक ने चावल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि चावल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे डीसीएम लखनऊ से हरदोई फटे हुए टायर पर जा रही थी। इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया। डीसीएम चालक ने अपना नाम हरदोई कासिमपुर निवासी बालक राम बताया। उसने बताया कि वह एक कंपनी से चावल लादकर हरदोई जा रहा था। उसने चावल से संबंधित कागज भी दिखाए, जिन्हें जांच के लिए ले लिया गया है। डीसीएम को जब्त कर चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें