फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर खड़ी बस से टकराई डीसीएम, चालक की मौत; खलासी गंभीर रूप से घायल

Mon, 11 May 2026 12:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में हाईवे पर खड़ी बस से डीसीएम टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रविवार रात एक डीसीएम खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली के पास हुआ।

विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात करीब 12 बजे बस अचानक खराब हो गई। चालक अमित कुमार (35) तकनीकी खामी पता करने के लिए बस के नीचे गए थे। इसी बीच फैजाबाद की ओर से पानी की बोतल लेकर आ रही डीसीएम, बस से टकरा गई। हादसे में चालक अमित कुमार की मौत हो गई। परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सफदरगंज पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है। हादसे में डीसीएम चालक भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें