फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब ठेके के सेल्समैन की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 11 May 2026 11:51 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शराब ठेके के सेल्समैन की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह शराब ठेके के सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेढेमऊ गांव की सुबह करीब 9.00 बजे की है। यहां देशी शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन अजय जायसवाल (43) की हत्या की गई है। आरोपियों ने लोहे की रॉड से वार करके वारदात को अंजाम दिया। 

बीच-बचाव के दौरान एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ग्रामीणों के मुताबिक, देशी शराब ठेका 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें