फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मायावती व नसीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 01:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी कर कानून के शिकंजे में फंसे भाजपा से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां तेतरा देवी और पत्नी स्वाती सिंह ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
शुक्रवार दोपहर दोनों हजरतगंज कोतवाली पहुंची और बसपा सुप्रीमो और राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित बसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

3 of 10
तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने तेतरा देवी की तरफ से जातीय भावनाएं भड़काने, महिला के प्रति अपमानजनक शब्द कहने, जानमाल की धमकी, गाली-गलौज व षड्यंत्र रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई। तहरीर में दयाशंकर की 12 साल की बेटी का भी जिक्र होने के बावजूद एफआईआर में पॉक्सो एक्ट नहीं शामिल किया गया।

4 of 10
दयाशंकर सिंह के सैकड़ों समर्थकों और वकील दिलीप श्रीवास्तव के साथ दोपहर करीब 12 बजे तेतरा देवी ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर विजयमल यादव को तहरीर सौंपी। ठीक सवा एक बजे दयाशंकर की पत्नी स्वाती सिंह भी कोतवाली आ गईं और महिलाओं के प्रति नजरिए को लेकर मायावती व नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य बसपाइयों की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

5 of 10
तेतरा देवी ने कहा कि बीते बृहस्पतिवार को मायावती के बुलाने पर ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर, राष्ट्रीय सचिव मेवालाल के नेतृत्व में बसपाई हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा आए और उन्हें व दयाशंकर की बहन, पत्नी-बेटी को गालियां देने के साथ ही अपशब्द कहे। दयाशंकर को फांसी देने व जान से मारने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

6 of 10
मायावती के ही कहने पर नसीमुद्दीन ने दयाशंकर को गालियां देते हुए भीड़ को जातीय और वर्ग भेद बताते हुए भड़काया। उन्होंने भीड़ को शत्रुता फैलाकर सामूहिक हिंसा के लिए उत्तेजित किया।
विज्ञापन

7 of 10
यही नहीं, खुलेआम दयाशंकर की मां-बहन, पत्नी व नाबालिग बेटी के लिए अभद्र-आपत्तिजनक बातें कहीं जो बलात्कार की श्रेणी में आती हैं। तेतरा देवी ने कहा कि टीवी चैनलों में बसपाइयों के भाषण व बातें सुनकर बच्ची दहशत और सदमे में है।

8 of 10
मायावती खुद एक महिला हैं और नारी की मान-मर्यादा, लज्जा भंग करने व अपमानित करने के लिए नारे लगवा रही हैं। वह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी दयाशंकर की हत्या का षड्यंत्र भी रच रहे हैं। दोनों कभी भी बेटे की हत्या करा सकते हैं इसीलिए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

9 of 10
उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की। इससे पूर्व दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह ने भी एएसपी पूर्वी को अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन एक ही मामले में दो एफआईआर दर्ज न होने की बात कहते हुए उनकी तहरीर वापस कर दी गई।
विज्ञापन

10 of 10
इस पर एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पुलिस को शिकायत मिली थी जिस पर विधि विशेषज्ञों से राय-मश्विरा करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला बड़े नेताओं से जुड़ा है इसलिए विवेचना सीओ हजरतगंज को सौंपी गई है। पॉक्सो एक्ट लगेगा या नहीं, इस पर भी विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें