फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर की भाजपा में वापसी

Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह व उनकी पत्नी स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बयान देकर विवादों में आए भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है। सिंह की पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं। दयाशंकर की वापसी को पत्नी की जीत के तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


मायावती के खिलाफ अभद्र बयान देने के बाद भाजपा ने सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की ओर से दयाशंकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

उसके बाद सिद्दीकी की ओर से दयाशंकर की बेटियों के खिलाफ अशोभनीय बयान जारी करने के बाद स्वाति ने आंदोलन किया था। स्वाति के आंदोलन को पर्दे के पीछे से भाजपा ने समर्थन दिया था। बसपा के खिलाफ आंदोलन ने स्वाति को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मुलायम सिंह यादव के भतीजे व सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को हराकर विधायक निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें