लखनऊ। केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। 600 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित करने वाले प्रो. गर्ग का नाम दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हैं। डॉ. गर्ग 1989 से केजीएमयू न्यूरोलॉजी विभाग में शिक्षक थे। प्रेक्षागृह में आयोजित विदाई समारोह में डॉ. गर्ग ने पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजेश वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी।