अयोध्या जिले के थाना खंडासा में हुई निर्मम हत्या का खुलासा हो गया। बेटी ने नाजायज संबंधों में बाधक बनने पर पिता की हत्या कर दी थी। वह अपने जीजा से शादी करना चाहती थी।
20 जनवरी की रात बेटी ने सोते समय पिता की गला रेत कर हत्या कर दी थी। लड़की के अपने जीजा से नाजायज संबंध थे पिता दोनों के रिश्ते में बाधक बन रहा था।
पिता ने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। मामले में लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका जीजा गिरफ्तार है।