फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने ही की थी प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा के तिलकपुर बनौगा गांव में गत शुक्रवार रात सुनीता (45) की हत्या उसकी बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुनीता की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता ने घर के अंदर बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया था और विरोध किया था। इस बात पर नाराज होकर दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में सुनीता की बेटी रोली और गांव में रहने वाला उसका प्रेमी राहुल उर्फ भानु है। दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। अक्सर उनका मिलना-जुलना भी था। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने दोनों को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, शुक्रवार रात मां और परिवारीजनों के सो जाने पर रोली ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुलाया था। आंगन के पास का दरवाजा खोला था जिससे प्रेमी सीधे घर के अंदर चला गया। देर रात सुनीता की आंख खुली तो उसने दोनों को साथ देखा। सुनीता ने गांव में बदनामी के डर से दोनों को डांटा। इस बीच रोली ने मां को धक्का देकर गिरा गया। इसके बाद भानु के साथ मिलकर उसने गला घोटकर मां को मार डाला और शव कमरे में खींचकर अंदर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक इटौंजा के मुताबिक, वारदात को अंजाम देकर भानु भाग निकला था। जबकि रोली कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब कमरे में सुनीता मृत मिली थी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। घर में हत्या का मामला होने पर पुलिस को करीबी पर ही शक हुआ। पड़ताल कर रोली के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें