फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस में 3307 पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा की तारीख तय

Sat, 10 Jun 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी के प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 3307 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें तय हो गई हैं।
विज्ञापन


सीधी भर्ती 2016 के तहत होने वाली इन परीक्षाओं में नागरिक पुलिस में पुरुष के लिए 2400 पद, महिलाओं के लिए 600 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के लिए 210 पद और अग्निशमन अधिकारी के 97 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है। पुरुषों और महिलाओं की परीक्षा अलग-अलग जिलों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से डाउन लोड करें अपना प्रवेश पत्र

- फोटो : डेमो
अभ्यर्थी एक जुलाई के बाद अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोनत्ति बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होगी। पूर्व की तरह परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें