फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः एलएलएम, एमएड में परीक्षा से ही प्रवेश, नहीं होगा इंटरव्यू

Sun, 04 Oct 2020 04:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सत्र 2020-21 की पीजी प्रवेश परीक्षा में थोड़ा संशोधन किया है। इसके अनुसार एलएलएम, एमएड, एमवीए कोर्स में प्रवेश लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होगा। इंटरव्यू नहीं होगा। पीजी प्रवेश परीक्षा 10 से 17 अक्तूबर के बीच होगी।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने एडमिट कार्ड और दिशा निर्देश शनिवार को जारी किया। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना को देखते हुए एमवीए कार्यक्रमों में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रवेश होगा। कोई प्रैक्टिकल या वाइवा नहीं होगा। 100 प्रश्नों के साथ प्रवेश परीक्षा एमसीक्यू प्रणाली पर होगी।

इसी तरह एलएलएम में लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रवेश होगा। कोई साक्षात्कार नहीं होगा। 100 प्रश्नों के साथ प्रवेश परीक्षा एमसीक्यू प्रणाली पर होगी। एमएड में लिखित परीक्षा और शैक्षणिक सूचकांक में प्राप्त अंकों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कोई साक्षात्कार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए गए निर्देशों को सावधानी से पढ़ने की सलाह

प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों में प्रवेश परीक्षा के विवरण और शैक्षणिक सूचकांक की गणना के सूत्र दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी विवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है। पूरी प्रवेश परीक्षा में लगभग 16 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश दिशा-निर्देशों के साथ-साथ एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को सावधानी से पढ़ने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने किसी भी वेटेज (एनसीसी सी प्रमाण पत्र या खेलकूद) का दावा किया है या हॉरिजॉन्टल आरक्षण (यूई, सीटी, रक्षा कर्मियों, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग) का लाभ मांगा है तो उन्हें आवेदन पत्र और एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति के साथ इस दावे को साबित करने वाले प्रमाण पत्रों की कॉपी प्रवेश परीक्षा के बाद अटल ब्लॉक (न्यू लॉ बिल्डिंग), लविवि मुख्य परिसर में जमा करनी होगी। बिना इन प्रतियों के दावा किए गए लाभ नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपडेट जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें