फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने किताबों की डिमांड भेजने की बढ़ाई तारीख

Sat, 25 Feb 2017 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने एनसीईआरटी की किताबों की डिमांड भेजने के लिए समयावधि बढ़ा दी है। स्कूलों को किताबों की डिमांड ऑनलाइन भेजनी है, जिसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक दिया गया है।
विज्ञापन


पहले डिमांड भेजने की अंतिम तिथि 22 फरवरी थी। अब बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। एनसीईआरटी की किताबों की जितनी डिमांड होती है उतनी मार्केट में उपलब्ध नहीं हो पातीं।

इस वजह से हर साल इनकी शॉर्टेज हो जाती है और बच्चों को किताबों के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने स्कूलों से ऑनलाइन डिमांड मांगी थी।
विज्ञापन


इसके तहत सीबीएसई से संबद्ध स्कूल कक्षा एक से 8वीं तक के बच्चों के लिए किताबों की डिमांड भेज सकते हैं। बोर्ड ने व्यवस्था की है कि डिमांड के अनुसार अपने वेंडर से सीधे स्कूल में किताबों की सप्लाई की जाएगी। इससे बच्चों के हाथ में सत्र शुरू होने पर किताबें उपलब्ध होंगी। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को सर्कुलर भेजकर 28 तक डिमांड भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें