फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम खून की नहीं, घी-दूध की नदियां बहाना चाहते हैं: अमित शाह

Sat, 25 Feb 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में जनसभा करने पहुंचे अमित शाह सपा और कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, ब‌ुआ भतीजे ने मिलकर यूपी को 15 साल में बर्बाद कर‌ दिया। यूपी में 24 घंटे बिजली नहीं आती, यूपी में माताएं बहने सुरक्षित नहीं हैं। राहुल खुद कहते हैं क‌ि सपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राहुल बाबा हमसे ढाई साल का ह‌िसाब मांगते हैं इससे पहले वह खुद 60 साल का ह‌िसाब दें ज‌िसमें कांग्रेस ने शासन क‌िया। अम‌ित शाह ने कहा क‌ि सपा जला हुआ ट्रांसफॉर्मर है, इसे उखाड़ फेंको। अम‌ित शाह ने कहा, यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में हम इसे देश का नंबर वन राज्य बना देंगे। अखिलेश सरकार धर्म और जाति पूछकर लैपटॉप देती है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा, हमारी सरकार बनी तो यूपी के सारे कत्लखाने बंद कर द‌िए जाएंगे। हम गाय-बैल के खून की नहीं घी और दूध की नदियां बहाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें