फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई टली, ये है पूरा मामला

Mon, 16 Dec 2024 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में सुल्तानपुर की एमपीएमएलए केस में सुनवाई नहीं हो पाई। सुनवाई के लिए अगली तारीख दो जनवरी रखी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एक्स/कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सोमवार को एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई दो जनवरी को होगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर बंगलुरु में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है। 

 

ये भी पढ़ें -  'हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?', विधानसभा में बरसे सीएम योगी

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: CM बोले- सदस्यगण तैयारी से आएं, जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो; सभी से सहयोग की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से जिरह होनी थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अगली सुनवाई के लिए दो जनवरी की तिथि नियत की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें