डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की छह दिसंबर से होने वाली समेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म 20 सितंबर से कॉलेजों को उनकी ईआरपी लॉगइन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि सत्र 2015-16 के विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्र जिनका पूर्व के ऑड या ईवन समेस्टर में कैरीओवर है और वह अंतिम समेस्टर की परीक्षाएं दे चुके हैं, उनकी कैरीओवर परीक्षाएं भी नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित हैं।
संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरवाकर जानकारी 26 सितंबर तक विवि को दें जिन्होंने अंतिम वर्ष की परीक्षा दे दी है। इससे संबंधित अन्य जानकारी एकेटीयू की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।