फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन की डेट जारी, शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी

Tue, 29 Oct 2019 12:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म चार और छह नवंबर को मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया है।

विज्ञापन


आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट www.stfrancislucknow.org से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन फॉर्म 11 से 13 नवंबर तक कॉलेज कार्यालय में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही जमा किए जाएंगे।
केवल वे ही बच्चे दाखिले के लिए पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि एक अक्तूबर 2015 से 30 सितंबर 2016 के मध्य होगी।

विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने बढ़ाया शुल्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल का डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो, अभिभावकों की डिग्री आदि की कॉपी जमा करानी होगी। आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ ही प्रधानाचार्य से मिलने का समय व तिथि बताई जाएगी। उस दौरान बच्चे माता व पिता दोनों को उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

कॉलेज प्रशासन ने इस बार आवेदन शुल्क में 45 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। गत वर्ष तक आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित था। इस बार आवेदन फॉर्म एक हजार रुपये में मिलेगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें