लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजीए पीजी, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, एमपी एड, बीएलएड आदि कोर्सों में प्रवेश के आवेदन अब 20 मई तक होंगे। साथ ही विद्यार्थियों से कोई विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
लॉकडाउन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। नए सत्र 2020-2021 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च को शुरू की गई थी।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ 20 अप्रैल थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते साइबर कैफे बंद होने और छात्रों के गांव लौट जाने से काफी कम आवेदन हुए है। प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में जारी होगी। इसके लिए वेबसाइट देखते रहें।