फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर अयोध्या में भारी भीड़ दिखाने पर चैनल के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Apr 2020 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भीड़ होने की खबर दिखाने पर जिला प्रशासन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए चैनल और भ्रामक खबरों को पोस्ट व फॉरवर्ड करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद चैनल ने भी खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन


बता दें कि रामनवमी के मौके पर प्रशासन ने लोगों से घर पर ही पूजा-पाठ करने की अपील की थी और एक जगह एकत्र होने से मना किया था जिसके बाद चैनल ने खबर में अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में भीड़ दिखाई थी। हालांकि, बाद में चैनल ने भी खंडन जारी किया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले ही लोगों को हिदायतें दी हैं और लोग आदेशों का पालन करें इसके लिए भी जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात हैं लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें