फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः लॉ व एलएलएम की परीक्षाओं की डेट जारी, यहां देखें- पूरी डिटेल

Sat, 09 Nov 2019 01:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी के बाद शुक्रवार को एलएलबी व एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके अनुसार जहां एलएलबी की परीक्षाएं 30 नवंबर से वहीं एलएलएम की 10 दिसंबर से शुरू होंगी। विभाग के नोटिस बोर्ड व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी इंटीग्रेटेड पहले व आठवें सेमेस्टर की रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एलएलबी इंटीग्रेटेड पहले सेमेस्टर की पुराने  कोर्स एग्जेंपटेड व बैक पेपर की परीक्षाएं 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इसी तरह एलएलबी इंटीग्रेटेड तीसरे सेमेस्टर की नए व पुराने कोर्स की रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होंगी। एलएलबी इंटीग्रेटेड पांचवें सेमेस्टर की नए व पुराने कोर्स की रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षाओं की तारीख व समय

प्रतीकात्मक तस्वीर
एलएलबी इंटीग्रेटेड सातवें सेमेस्टर की रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होंगी। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम पहले सेमेस्टर रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो दिसंबर से 18 दिसंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगी।

एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम तीसरे सेमेस्टर न्यू कोर्स रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होंगी। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम पांचवें सेमेस्टर न्यू कोर्स रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित होगी।

इसी क्रम में एलएलएम पहले सेमेस्टर की रेगुलर, बैक पेपर व एग्जेंपटेड विद्यार्थियों की परीक्षाएं 10 से 18 दिसंबर तक दोपहर दो से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। एलएलएम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 व 14 दिसंबर को दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें