फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 12 उम्मीदवार हुए पास

Fri, 08 Nov 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित और स्किल परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 12 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड- 693 में स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे गए थे। 

विज्ञापन


आयोग ने 10 फरवरी को लिखित परीक्षा और 28 मई से 31 मई के बीच स्किल परीक्षा करवाई। 302 अभ्यर्थियों में से महज 12 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग और शॉर्ट हैंड टेस्ट पास किया। अब इन अभ्यर्थियों की 25 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे चयन आयोग कार्यालय में मूल्यांकन परीक्षा होगी। सफल अभ्यर्थियों में रोलनंबर 693000240, 693000470, 693001412, 693001485, 693001545, 693001856, 693001877, 693002016, 693002053, 693002131, 693002483 और 693002835 शामिल हैं।

विज्ञापन

माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती का परिणाम घोषित

 प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सहायक माइनिंग इंस्पेक्टर के एक पद के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। रोलनंबर 677000046 राजेश कुमार का सहायक माइनिंग इंस्पेक्टर के पद के लिए चयन हुआ है।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड- 677 में सहायक माइनिंग इंस्पेक्टर के एक पद को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इस पद के लिए 1046 ने आवेदन किया था। 358 ही पात्र पाए गए। 24 जुलाई को लिखित और 31 अक्तूबर को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा ली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें