फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को ब्लॉक प्रमुख व 25 सितंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव

Fri, 07 Sep 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Election commission
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) के 32 तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के तीन रिक्त पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया। ब्लॉक प्रमुख का 15 सितंबर और जिला पंचायत अध्यक्ष (जिपंअ) का उपचुनाव 25 सितंबर को होगा। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए 13 सितंबर को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी और 15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 से 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद मतगणना होगी।  

इसके अलावा कुशीनगर, मुरादाबाद और हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए नामांकन 18 सितंबर को दाखिल किए जाएंगे। अपराह्न 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच और 22 को 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 25 सितंबर को मतदान के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना होगी। कुशीनगर व हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अध्यक्षों को हटाने से रिक्त हुआ है, जबकि मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा ब्लॅाक प्रमुखों का उपचुनाव

भादर व संग्रामपुर (अमेठी), महेवा (इटावा), विशुनपुरा (कुशीनगर), नेवादा (कौशांबी), खजनी (गोरखपुर), बरहनी (चंदौली), सुइथाकला (जौनपुर), गौरा (प्रतापगढ़), जसराना, नारखी व टूंडला (फिरोजाबाद), सालारपुर (बदायूं), रामनगर (बरेली), जरवल (बहराइच), निंदूरा (बाराबंकी), मौ.पुर देवमल (बिजनौर), सिकंदराबाद (बुलंदशहर), जौतपुर (महोबा), मुरादाबाद व डींगरपुर (कुंदरकी, मुरादाबाद), कुरावली (मैनपुरी), मिलक (रामपुर), हरहुआ (वाराणसी), सेमरियावा (संतकबीरनगर), रजपुरा (संभल), ऐलिया व पहला (सीतापुर), लंभुआ (सुल्तानपुर), गोहाण्ड व मौदहा (हमीरपुर) तथा पिहानी (हरदोई)।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें