फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU: एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मई से, केंद्रों की सूची जारी

Tue, 09 May 2023 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की परीक्षा की तारीखें व केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। आपत्तियां 14 मई तक विभाग में ई-मेल द्वारा दी जा सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2022-23 की सम सेमेस्टर की फाइनल ईयर की परीक्षाएं 23 मई से प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी-पीजी की नियमित व कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं के लिए संशोधित प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम व प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार के अनुसार परीक्षाएं 23 मई से 20 जून तक प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम व केंद्रों पर किसी तरह की आपत्ति 14 मई तक परीक्षा विभाग की ई-मेल पर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन


संबद्धता के लिए ऑनलाइन ही करें आवेदन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में नए सत्र 2023-24 के लिए संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन चल रहे हैं। इस क्रम में कुछ कॉलेजों ने इसके लिए ऑफलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार जीपी सिंह ने बताया कि संबद्धता से जुड़े आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बताया कि कॉलेज 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें