फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा लिपिक संवर्ग की भर्ती के आवेदन के लिए फिर बढ़ी तारीख

Wed, 19 May 2021 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिपिक संवर्ग में दरोगा की भर्ती के आवेदन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिपिक संवर्ग में दरोगा की भर्ती के आवेदन के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। लिपिक संवर्ग के पदों के लिए अब 1 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती बोर्ड ने यह निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया है।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज बनवाने में लॉक डाउन की वजह से इच्छुक अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कोई अभ्यर्थी रह ना जाए इस लिए समय बढ़ाया गया है। यह दूसरा मौका है जब भर्ती बोर्ड ने समय को बढ़ाया है। 23 मार्च को जारी विज्ञापन में बताया गया था की अभ्यर्थी 1 मई से 31 मई के बीच आवेदन कर सकेंगे। अप्रैल के अंत में शुरू हुए कुरौना कर्फ्यू को देखते हुए पहले इसे 15 मई से 15 जून तक किया गया था। अब दूसरी बार इसे बढ़ाते हुए 1 जून से 30 जून तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें