फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं 20 हजार बच्चों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 20 हजार बच्चों का डाटा अभी यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। यह डाटा शैक्षिक सत्र 2023-24 और 2024-25 का है। प्रधानाध्यापकों की लापरवाही समीक्षा बैठक में पकड़ी गई।



बीएसए ने सभी बीईओ को चेतावनी जारी कर एक सप्ताह में डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी में संचालित 1618 परिषदीय स्कूलों में 50 प्रतिशत स्कूलों की स्थिति ऐसी है जहां बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। बीएसए ने बताया कि 891 विद्यालयों में लापरवाही हुई है। सभी प्रधानाध्यापकों को नोटिस भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर छात्र संख्या के अनुसार मिलती है कंपोजिट ग्रांट



बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि यू डायस पोर्टल पर स्कूलवार बच्चों के अपलोड डाटा के अनुसार ही स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट भेजी जाती है। ऐसे में ये बच्चे पंजीकृत होते हुए भी पोर्टल पर नहीं दिखेंगे तो स्कूलों में बजट कम हो जाएगा। इससे बच्चे सुविधाओं से वंचित होंगे।



जानिए, ब्लाॅकवार इन बच्चों का डाटा नहीं हुआ अपलोड



- बीकेटी ब्लाॅक के 143 स्कूलों में 3200 बच्चे।

- चिनहट ब्लाॅक के 59 स्कूलों में 1393 बच्चे।



- गोसाईंगंज ब्लॉक के 107 स्कूलों में 2234 बच्चे।

- काकोरी ब्लॉक के 72 स्कूलों में 1527 बच्चे।

- माल ब्लाॅक के 115 स्कूलों में 2541 बच्चे।



- मलिहाबाद ब्लॉक के 113 स्कूलों में 2579 बच्चे।



- मोहनलालगंज ब्लॉक के 112 स्कूलों में 2438 बच्चे।

- सरोजनीनगर ब्लॉक में 60 स्कूलों में 1032 बच्चे।

- जोन-1 के 16 स्कूलों में 303 बच्चे।



- जोन-2 के 42 स्कूलों में 1279 बच्चे।



- जोन-3 के 21स्कूलों में 475 बच्चे।

- जोन-4 के 21 स्कूलों में 794 बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें