फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट निरस्त होने पर मंडलायुक्त से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की बसंतकुंज योजना में हाल ही में निरस्त प्लॉटों को लेकर फरियादियों ने मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी के कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस में मंडलायुक्त को परेशानी बताई। इस पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आश्वस्त किया कि समस्या का उचित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से इस संबंध में जानकारी ली है।
विज्ञापन




अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने बताया कि उनका आवंटन रद्द कर दिया गया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा। बताया कि उनकी तरह कई लोगों ने बैंक से लोन लेकर एलडीए की योजना में बुकिंग कराई थी। कुछ ही महीनों में कब्जा देने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब आवंटन ही रद्द कर दिया गया है।

चौक की चूड़ी वाली गली के बहोरन टोला में पांच फुट की गली में बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारत बनाए जाने की शिकायत भी आई। मंडलायुक्त ने मामले की पड़ताल के निर्देश दिए। बहोरन टोला के पास रहने वाले विष्णु गुप्ता ने बताया कि संकरी गली में इमारत के बेसमेंट के लिए गहरी खोदाई से आस-पास के घरों में दरारें पड़ गई हैं। पुलिस और एलडीए के क्षेत्रीय अधिकारियों से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंडलायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन






66 में से पांच का ही निस्तारण



मंडलायुक्त ने बताया कि 66 प्रार्थना पत्र आए थे। इनमें से पांच का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों में 17 एलडीए, 33 नगर निगम, चार बिजली विभाग, तीन डूडा, दो तहसील, एक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से और एक शिक्षा विभाग से जुड़ी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें