फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर-आलू से भी सस्ता दशहरी, लागत तक नहीं निकाल पा रहे बागवान

Sat, 04 Jul 2020 05:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध दशहरी की मिठास अब टमाटर और आलू से भी सस्ती हो गई है। नवीन फल व सब्जी मंडी दुबग्गा में आलू का थोक भाव 20 से 22 रुपये प्रति किलो है। वहीं, दशहरी सात से 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि टमाटर 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि फेरी वाले तो टमाटर 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


कानपुर की चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी के आम आढ़ती राजा जहूर ने बताया कि मंडी में आम पटा पड़ा है। अब दशहरी के उत्पादकों को समझ नहीं आ रहा है कि वह फसल की लागत कैसे निकालेंगे। क्योंकि मंडियां आम से पटी पड़ी हैं और खरीदार कम हैं। इससे व्यापारी भी मनमाने ढंग से आम खरीद रहे हैं।

यह स्थिति सप्ताहभर से कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बस्ती, बरेली, आजमगढ़ देवरिया आदि मंडियों का भी है। आढ़ती राजा जहूर ने बताया कि कच्चा आम तो बिक भी रहा है, लेकिन डाल के आम को लोग हाथ तक नहीं लगा रहे हैं। अब तो बागवानों को मंडी में आम भेजने के लिए मना भी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर के तेवर हुए लाल

प्रतीकात्मक तस्वीर
बरेली मंडी के आम आढ़ती हाजी अब्दुल करीम ने बताया कि हालत बहुत खराब है। मंडी में आम 10 से 12 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मलिहाबाद अस्थायी आम मंडी के आढ़ती सुफियान खा ने बताया कि आम के हालात बहुत खराब है। मंडी में लोडर है नहीं। लोकल जिलों के व्यापारी ही आम की खरीद कर रहे हैं। लागत नहीं निकलेगी।

महंगी होती सब्जियों के बीच टमाटर कुछ ज्यादा ही भाव दिखाने लगा है। टेढ़ी पुलिया के विजय अग्रवाल ने बताया कि टमाटर के दाम 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। जबकि भूतनाथ सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता के मुताबिक भी टमाटर 70.80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं, राजाजीपुरम सब्जी विक्रेता रोहित का कहना है कि बाजार में 80 रुपये किलो और ठेले पर 25 रुपये का पावभर टमाटर बिक रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें