फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी पर कभी विजय नहीं पा सकता अंधेरा : किमजोंग

Tue, 06 Nov 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
किमजोंग सुक
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक ने कहा कि दीपावली पर्व हमें यही संदेश देता है कि अंधेरा रोशनी पर कभी विजय नहीं पा सकता। उन्होंने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बेहतर होते रिश्तों पर खुशी जताई। कहा-इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा योगदान है।

विज्ञापन


रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में किमजोंग सुक ने कहा, भारत में दिवाली के इस कार्यक्रम में शामिल होते हुए मुझे अपार खुशी का अनुभव हो रहा है। सबसे पहले मैं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया।

यह एक एतिहासिक तथ्य है कि दो हजार साल पहले अयोध्या की राजकुमारी दक्षिण कोरिया गईं, जो बाद में वहां की महारानी बनीं। आज यहीं सरयू तट पर उनकी याद में बन रहे पार्क का शिलान्यास भी किया, जो हमारे लिए अद्भुत क्षण थे।
विज्ञापन


सुक ने कहा कि इस जुलाई में वे भारत अपने राष्ट्राध्यक्ष के साथ राजकीय यात्रा पर आई थीं। तब भी पीएम मोदी ने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया था। समाज के कमजोर वर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद के कार्य भी सराहनीय हैं।

सुक ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी उन्हें काफी सहयोग मिलता है। सोमवार को रात्रिभोज पर बुलाए जाने के लिए भी उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

किमजोंग सुक ने कहा कि भारत में एक कहावत है कि खुशियां दूसरों के साथ बांटने से बढ़ती हैं। भारत और दक्षिण कोरिया शांति और समृद्धि की दिशा में ही काम कर रहे हैं। महाकवि आरएन टैगोर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कोरिया भी एक चमकता सितारा है।

भारत और कोरिया के रिश्ते एक नए युग की शुरुआत है। दोनों ही देश संपूर्ण विश्व के कल्याण की अभिलाषा रखते हैं। कहा कि कोरिया में मोमबत्ती की शक्ति न्याय पाने वालों के लिए बड़ा नारा थी। एक-एक मोमबत्ती को मिलाकर इनके समुद्र का निर्माण हो सकता है।

सुक ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि मोमबत्ती से फैलने वाले प्रकाश संबंधी हमारी कहानियां भारत में पाठ्यपुस्तकों में भी पढ़ाई जाती हैं। इस पावन अवसर पर मेरी यही प्रार्थना है कि आप सभी के घरों में लक्ष्मी का आशीर्वाद पहुंचे। दोनों देशों की मित्रता को नई दिशा मिले। 

विज्ञापन

साड़ी पहनकर मंच पर आईं सुक

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला साड़ी पहनकर मंच पर आईं। उनके वहां आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सीट से उठकर उनकी आगवानी की। और, उन्हें मंच पर स्थित उनकी सीट तक लेकर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें