लखनऊ। ऐशबाग स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 28 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय श्याम निशानोत्सव के लिए रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार व भूमि पूजन कर श्याम दरबार की आधारशिला रखी गई। श्याम ज्योत मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भक्तजनों ने खाटू नरेश से उत्सव संपन्न होने की मंगल कामना की। इस दौरान श्रवण अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, सुरेश कंछल, अनिल अग्रवाल, बनवारी लाल कंछल, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिन कंछल, योगेंद्र, मोहित, अंजुल, विवेक व अन्य शामिल हुए।
मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्याम निशानोत्सव के पहले दिन कोलकाता के संजय पारीख, संजय शर्मा, अनमोल शुभम, 1 मार्च को कोलकाता के रवि बेरीवाल, अवि, प्रदीप आशीर्वाद, संजय शर्मा बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। 2 मार्च को श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा तिलकनगर से प्रारंभ होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू धाम मंदिर पर अर्पित करेंगे। 4 मार्च को बाबा श्याम का निशान लेकर खाटूधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां बाबा श्याम का निशान चढ़ाया जाएगा। 13 अप्रैल को सामूहिक कन्या विवाह समारोह होगा।