फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 26 समितियों में पहुंची डीएपी, आज से वितरण

Sun, 17 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रबी सीजन में डीएपी संकट से जूझ रहे किसानों के लिए राहतभरी खबर है। शनिवार को जिले की 26 साधन सहकारी समितियों में 650 मीट्रिक टन डीएपी पहुंच गई। रविवार को इन समितियों से खाद का वितरण शुरू कराया जाएगा। वहीं 900 मीट्रिक टन डीएपी प्राइवेट दुकानों पर भी पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में गेहूं की फसल की बोआई चल रही है। इस वजह से जिले में डीएपी का संकट है। किसान साधन सहकारी समितियों में खाद न होने के कारण किसानों परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कृषि विभाग जल्द जिले में खाद संकट दूर होने का दावा कर रहा है।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि जिले को 1550 मीट्रिक टन डीएपी मिली थी। इसमें 650 मीट्रिक टन में से जिले की 26 साधन सहकारी समितियों भांव, भदोखर, खुरहेटी गोंदवारा, रसेहता, कोंसा, देदौर, लोदीपुर उतरावां, ऐहार, धूता, छतोह, बेवल, मटका, बरवलिया, मऊ, पोठई, मऊगर्वी, मैनाहार कटरा, बन्नावां, कलुईखेड़ा, खजुरो, अंबारा पश्चिम, सुर्जीपुर गुमानखेड़ा, मूसापुर, मथुरपुर, भोजपुर में 25-25 मीट्रिक टन खाद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


इन समितियों पर रविवार से ही खाद का वितरण शुरू कराया जाएगा। 900 मीट्रिक टन डीएपी प्राइवेट दुकानों पर भिजवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रिपल सुपर फास्पेट (टीएसपी) 484 मीट्रिक टन जिले को मिली थी, जिसे प्राइवेट दुकानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें