फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खतरनाक मांझे ने किए दो जख्मी

विज्ञापन
जख्मी राम खेलावन व प्रणव। 
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार शाम खतरनाक मांझे की चपेट में आकर दो लोग जख्मी हो गए। दो अलग-अलग घटनाओं में जख्मी हुए पशुपालन विभाग के कर्मचारी और एक युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हुसैनगंज के माल एवेन्यू निवासी 54 वर्षीय राम खेलावन पशुपालन विभाग में हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह कूलर बनवाने स्कूटी से बाजार जा रहे थे। लौटते समय हुसैनगंज फ्लाईओवर पर खतरनाक मांझे से उनका गला जख्मी हो गया। लहूलुहान राम खेलावन को राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

इस घटना के कुछ देर बाद सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रणव यादव स्कूटी से दोस्त के साथ पानदरीबा से घर लौट रहे थे। हुसैनगंज फ्लाईओवर से गुजरते वक्त स्कूटी चला रहे प्रणव का चेहरा खतरनाक मांझे में फंस गया। वह जब तक स्कूटी रोक पाते, उनकी नाक और कनपटी जख्मी हो गई। दोस्त ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाक पर दो टांके लगाए गए। सीएम के आदेश का भी खौफ नहीं
विज्ञापन


चार फरवरी को बाजारखाला में खतरनाक मांझे की चपेट में आकर दुबग्गा के सीते विहार कॉलोनी निवासी एमआर मो. शोएब (34) की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांझे से मौत होने पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया था। पूरे प्रदेश में खतरनाक मांझा बनाने पर रोक लगाने और इसका इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई का भी आदेश दिया था। कुछ दिन तक पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। एक-दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। फिर अभियान ठंडा पड़ गया। उधर, एफआईआर के आदेश का पतंगबाजों में खौफ नहीं दिख रहा है। हाईकोर्ट ने भी खतरनाक मांझे की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है।

जख्मी राम खेलावन व प्रणव। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें