फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहरवासियों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिंए नगर निगम शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित करेगा। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक आयोजन होगा। इसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मुख्य रूप से गृहकर, जलकर, कर निर्धारण, सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क एवं गलियों की मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, जलापूर्ति से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें