फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खतरनाक मांझे का कहर जारी...अलग-अलग जगहों पर चार घायल

विज्ञापन
मांझे की चपेट में आने से घायल लोग। 
विज्ञापन
लखनऊ। खतरनाक मांझे से लोगों के घायल होने की घटनाएं थम नहीं रहीं। रविवार और शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। कई घटनाओं की पुलिस को जानकारी तक नहीं हो सकी। कुछ घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। ये घटनाएं ठाकुरगंज, नाका, चौक, कैसरबाग क्षेत्र में हुईं।
विज्ञापन



पोर्टर कंपनी के डिलीवरी बॉय गुड्डू रविवार दोपहर ऑर्डर देने जा रहे थे। ठाकुरगंज में वह मांझे से घायल हो गए। हेलमेट पहनने के बावजूद उनकी नाक कट गई और वह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि घटना का वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ की थी, मगर वह ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सका।



इसी तरह, नाका फ्लाईओवर के पास मुकेश वर्मा पत्नी मोनिया के साथ कहीं जा रहे थे, तभी मांझे की चपेट में आ गए और उनकी आंखों के पास चोट लग गई। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा का कहना है कि घटना उनकी इलाके में नहीं घटी है।
विज्ञापन




चौक क्षेत्र के फूलबाग निवासी इंटर कॉलेज छात्र मो. आकिब कैसरबाग स्थित बंगाली क्लब के पास मांझे की चपेट में आ गए। बाइक रोकने तक उनके माथे पर कट लग चुका था। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है।



उधर, शनिवार शाम कुड़ियाघाट के आगे हरदोई रोड पर यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय सचिव विमलेश तिवारी भी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। नाक पर गहरा घाव होने से उन्हें निजी अस्पताल में चार टांके लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि वह हरदोई स्थित अपने गांव जा रहे थे। हेलमेट और गले में मफलर होने से गंभीर चोट से बच गए। घटना के कारण वह हरदोई नहीं जा सके।
विज्ञापन

मांझे की चपेट में आने से घायल लोग। 

मांझे की चपेट में आने से घायल लोग। 

मांझे की चपेट में आने से घायल लोग। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें