फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने बदला एक और नाम, अब 'मां बाराही देवी धाम' के नाम पर होगा यह रेलवे स्टेशन

Tue, 08 Dec 2020 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज करने के बाद योगी सरकार ने एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़-बादशाहपुर के बीच स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘मां बाराही देवी धाम’ होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नाम परिवर्तन को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब जल्द ही नाम परिवर्तन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज तहसील मुख्यालय स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग लंबे समय से चल रही थी। जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए स्थानीय धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को विशिष्ट पहचान देने के संकल्पों के क्रम में अब इसका नाम ‘मां बाराही देवी धाम’ किया जा रहा है। बता दें कि दांदूपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस व पैसेंजर सहित कई ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां दिल्ली से वाराणसी आने जाने वाली काशी विश्वनाथ ट्रेन, रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एवं पीवी ट्रेन का ठहराव होता है। स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर परसरामपुर गांव में ऊंचे टीले पर मां बाराही देवी का मंदिर है। यहां दर्शन करने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं और वहां मेला भी लगता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें