फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन युवक घायल

Thu, 15 Jan 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गौरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतापगढ़ अंतू निवासी नीलेश मिश्रा (23) और जौनपुर बदलापुर निवासी नीरज चौबे (19) कार से रायबरेली की तरफ जा रहे थे। कार प्रयागराज निवासी चालक अमन सोनी (26) चला रहे थे। रात करीब 11 बजे गौरा पेट्रोल पंप के पास कार के आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली मुड़ रही थी। इस बीच तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसी। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार गाड़ी में ही फंस गए। इस बीच चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवकों को किसी तरह निकालकर सीएचसी पहुंचाया और खबर परिजनों को दी। खबर पाकर सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा-2 रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें