फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डलमऊ पंप कैनाल बंद, 80 नहरों में उड़ रही धूल

Thu, 19 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डलमऊ क्षेत्र में बंद पड़े कैनाल पंप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। सिंचाई विभाग के अभियंताओं की मनमानी से किसान सिंचाई के संकट से जूझ रहे हैं। गेहूं की फसल में सिंचाई करनी है, पर डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी 80 नहरों में धूल उड़ रही है। ऐसे में एक लाख किसान सिंचाई न हो पाने से परेशान हैं। डलमऊ पंप कैनाल में 20 पंप लगे हैं, जिनकी हालत पतली है। कभी चार तो कभी छह पंप ही चल पाते हैं। मौजूदा समय में एक पंप भी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


डलमऊ पंप से 80 नहरें जुड़ी हैं, जिनसे सतांव, जगतपुर, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के किसान सिंचाई करते हैं। इस समय किसान गेहूं की पहली सिंचाई के लिए नहरों में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पंप नहीं चलाए जा रहे हैं। भाकियू नेता मनोज कुमार यादव, प्रमोद पटेल, राधेश्याम, अशोक कुमार ने बताया कि डलमऊ पंप कैनाल की मोटरें और पंप जर्जर हैं, आए दिन खराब रहते हैं।


435 नहरों का फैला जाल
जिले में 435 नहरें हैं। इनको शारदा सहायक और डलमऊ पंप कैनाल से पानी मिलता है। डलमऊ पंप कैनाल से जुड़ी 80 नहरें सूखी हैं। डलमऊ पंप कैनाल नहीं चल पा रहा है। शारदा सहायक से जुड़ी नहरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय से पानी नहीं मिला, तो गेहूं की फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन



गंगा का जलस्तर कम होने से दिक्कत
डलमऊ पंप कैनाल की मोटरें और पंप ठीक हैं। गंगा का जलस्तर कम होने की वजह से पंप नहीं चल पा रहे हैं। सिल्ट हटाकर पानी को पंप तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। पानी पहुंचते ही पंप चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- आनंद कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें