फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलंगाना के डॉक्टर पढ़ाई के साथ करेंगे इलाज

Thu, 19 Dec 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की पढ़ाई जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। बुधवार को एक और जूनियर डॉक्टर ने यहां पहुंचकर जॉइन कर लिया है। तेलंगाना के चिकित्सक जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पढ़ाई के साथ मरीजों का इलाज भी करेंगे। बाल रोग विभाग में एक चिकित्सक पहले ही आ चुके हैं। तीन और चिकित्सक मिलने हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग चल रही है।
विज्ञापन


एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉक्टरों को विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए पीजी की पढ़ाई करनी होती है। इसके लिए एम्स, एसजीपीजीआईए मेडिकल कॉलेज सहित अन्य बड़े अस्पतालों में ही अब तक यह सुविधा उपलब्ध थी। शासन ने अब जिला अस्पतालों में भी पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए जिला महिला और पुरुष अस्पताल को डीएनबी कोर्स जनवरी माह से शुरू होना है।

जिला अस्पताल को पांच चिकित्सक मिलने हैं। इसमें बाल रोग विभाग में चिकित्सक डॉ. कौशलेंद्र ने पहले ही यहां आकर जॉइन कर लिया है। तेलंगाना के चिकित्सक डॉ. अरविंद नायर ने बुधवार को यहां पहुंचकर जॉइन किया है। वे मेडिसिन विभाग से पीजी की पढ़ाई करेंगे। नाक कान गला विभाग को भी दो चिकित्सक मिलने हैं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद जिला अस्पताल को और चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। इससे चिकित्सक पीजी की पढ़ाई करने के साथ ही मरीजों का इलाज भी करेंगे।
विज्ञापन


मेडिसिन, बाल रोग और नाक कान गला विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू होनी है। अब तक मेडिसिन व बाल रोग विभाग में एक-एक डॉक्टर मिल गए हैं। काउंसिलिंग के बाद सभी पांचों सीटें फुल होते ही पीजी की पढ़ाई का काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पहले से ही पूरी हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप अग्रवाल, निदेशक डीएनबी/सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें