फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजील अहमद की हत्या में टेरर लिंक नहीं, बल्कि निजी दुश्मनी: एडीजी

Wed, 06 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या में किसी आतंकी लिंक से इन्कार करते हुए एडीजी (कानून ब्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा कि वारदात निजी कारणों से हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस शादी समारोह में तंजील शामिल हुए थे उसके वीडियो फुटेज, उनके परिवारीजनों व अन्य करीबियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं।

उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में मामले का खुलासा हो जाएगा और आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

बिजनौर में एनआईए अधिकारी की हत्या की जांच पड़ताल के बाद मौके से वापस लौटे एडीजी ने कहा कि अभी तक छानबीन में यह साफ हो चुका है कि हत्या के पीछे कोई टेरर लिंक नहीं है। पर जांच टीम इस लाइन पर भी काम कर रही है। हत्या का सही कारण पता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

लगाए जा रहे हैं ये भी अनुमान

तंजील अहमद - फोटो : amar ujala
एटीएस के सूत्र बताते हैं कि हालांकि, टेरर एंगिल से इन्कार नहीं किया गया है लेकिन अधिक अंदेशा किसी निजी दुश्मनी को लेकर है।

जांच से जुड़े एटीएस के एक अधिकारी का कहना है कि जिस तरह रात के अंधेरे में भी हत्यारों ने मुंह छिपा रखा था, उससे यह संकेत मिल रहा है कि या तो वे तंजील के जानने वाले थे अथवा जिस इलाके में हत्या की गई है वहां उनका आना-जाना था।

उधर, एसटीएफ ने तंजील की संपत्ति और उनके द्वारा पिछले दिनों की गई संपत्ति की खरीद-फरोख्त के मामलों को जुटाना शुरू कर दिया है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं प्रॉपर्टी को लेकर उनका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें